14 दिसंबर को सांसद विवेक शेजवलकर एवं एक केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका जाएगा
Dec 12 2021
ग्वालियर। संकट मोचन हनुमान बालाजी मंदिर गोल पाड़ा के चरण सेवक जगबीर दास तोमर ने बताया कि भारत की नारी शक्ति को शारीरिक रूप से कमजोर होने से बचाने के लिए। प्राकृतिक रूप से प्राकृतिक अंगों से प्रसव होना सुनिश्चित कराने के लिए पेट फाड़कर शल्य प्रसव करना रोकने के लिए अघोषित परिवार नियोजन रोकने के लिए। एवं प्राइवेट नर्सिंग होम के लालची डॉक्टरों के द्वारा की जा रही लूट खसोट रोकने के लिए मंदिर के सेवकों के द्वारा जनवरी माह से आंदोलन चलाया जा रहा है जिसके तहत ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। उसके पश्चात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री को कमिश्नर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। उसके पश्चात सेवकों के द्वारा फूलबाग पर धरना दिया गया। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री को ज्ञापन दिया गया। उसके पश्चात शहर के जनप्रतिनिधि सांसद विवेक नारायण शेजवलकर विधायक सतीश सिकरवार प्रवीण पाठक को ज्ञापन दिया गया। और ज्ञापन देने की श्रंखला में अंत में कमिश्नर के माध्यम से 543 सांसदों के नाम ज्ञापन सौपे गए। जब कहीं भी इस विषय पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तब सेवकों के द्वारा चौथे स्तंभ को मंदिर पर बुलाकर प्रतिदिन एक सांसद का पुतला जलाना प्रारंभ किया। और 25 सितंबर तक 100 सांसदों के पुतले जलाए गए। और अब प्रति मंगलवार को एक केंद्रीय मंत्री का पुतला फूकने का निर्णय लिया गया और पुतले फूंके गए। एक बार 8 केंद्रीय मंत्री एवं सोनिया गांधी राहुल गांधी के पुतले जलाए गए। एक मंगलवार को दो मुख्यमंत्री दो केंद्रीय मंत्री एक स्थानीय सांसद का पुतला फूंका गया अब तक 20 केंद्रीय मंत्रियों के पुतले जलाए जा चुके हैं।
कल मंगलवार 14 दिसंबर को एक स्थानीय सांसद एक केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका जाएगा। शेष केंद्रीय मंत्री जो 26 जनवरी तक बचेंगे उनके पुतले जलाए फूंके जाएंगे। मंदिर के चरण सेवक जगबीर दास तोमर द्वारा शंकराचार्यों आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख बजरंग दल के प्रमुख व अन्य हिंदू संगठनों के प्रमुख ब राजनीतिक दलों के प्रमुखों को रजिस्टर्ड डाक से चि_ी भेजकर राय एवं समर्थन की मांग की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









