श्रीकिशन ऐरन ने निस्वार्थ गरीबों के लिए किया था संघर्ष

Dec 12 2021

ग्वालियर। श्रीकिशन ऐरन ने मीसाबंदी में रहकर भी कोई समझौता नहीं किया वह सिद्धांत वादी थे उक्त बात अग्रवाल परिचय समेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने उनकी 29वी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजली सभा में कही, आज इस अवसर पर कार्यक्रम में मुय अतिथि मुकेश सिंघल समाज सेवी थे, सिंघल ने किया की श्रीकिशन चंद ऐरन ने अपना पूरा जीवन लोगो की भलाई में लगाया वह धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे शहर के अचलेश्वर महादेव मंदिर से भी वर्षों तक जुड़े रहे। इस अवसर पर 21श्रमिक मजदूरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशाल अग्रवाल, धुरुव अग्रवाल, पवन अग्रवाल आदि शामिल थे। सम्मानित होने वाले श्रमिक मजदूरों में गोविंद वंशकार, मोहन प्रजापति, पप्पन खान, दीनू प्रजापति, सुरेश कुशवाह, चमेली बाई, सगीता बाई थी।