पश्चिमी विक्षोभ से बदलेंगे ठंड के तेवर

Dec 12 2021

ग्वालियर। चार दिन से शीत लहर के कारण जिले में सर्दी अपना प्रभाव दिखा रही है। सुबह के समय जितना तेज सूरज निकलता है, शाम होते ही ठंडी हवाएं अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देती हैं। रात को लोग सर्दी के कारण कांपने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में मौजूद है।
आज सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी होने लगेगा। 31 दिसंबर तक ठंड के तेवर तीखे बन रह सकते हैं। हालांकि एक और पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान पर बना हुआ है। इसके उत्तर भारत में दाखिल होने पर मौसम में एक बार फिर कुछ बदलाव हो सकता है।