डंपर ने दोस्त की शादी में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल
Dec 12 2021
ग्वालियर। दोस्त की शादी में शामिल होकर लौट रहे व्यवसायी और उसके भाई की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक चला रहे अंकुर ने डंपर को ओवरटेक किया। इसी समय बिना कोई इंडीकेटर के चालक ने डंपर मोड़ दिया। हादसे में बाइक सवार अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका भाई व एक अन्य दोस्त घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। घायलों ने बताया है कि दोस्त की बारात में मृतक व्यवसायी ने जोरदार डांस किया और पूरी शादी को यादगार बना दिया, लेकिन यह कोई नहीं जानता था कि कुछ पल बाद हमारा दोस्त इस तरह साथ छोड़ जाएगा।
डांग वाले बाबा की पहाड़ी निवासी अंकुर भास्कर (25) पुत्र राम सहाय भास्कर मूल रूप से दतिया के भांडेर का रहने वाला है। अंकुर यहां ग्वालियर में गुढ़ा इलाके में किराना शॉप चलाता है। शनिवार रात को उसके दोस्त राजकुमार शादी थी। बारात ललितपुर कॉलोनी में आई थी, जिसमें शामिल होने के लिए व्यवसायी अपने छोटे भाई संतोष व दोस्त शिवांकर के साथ आया था। शादी में शामिल होकर रात करीब 2 बजे वह वापस लौट रहे थे। बाइक अंकुर चला रहा था। अभी वह आमखो स्थित पॉटरीज के पास पहुंचा था कि तभी आगे-आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने के लिए बाइक को साइड से लिया। जब वह ओवरटेक कर रहे थे तभी डंपर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए अचानक अपना वाहन उनकी ही तरफ मोड़ दिया, जिससे उसे ओवरटेक कर रहे बाइक सवार अंकुर व अन्य उसकी चपेट में आ गए। हादसे में डंपर के पहिए की चपेट में आकर अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई व दोस्त घायल हो गए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर घायलों को अस्पतालप पहुंचाया है। पुलिस ने डंपर के चालक खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।
बताया गया है कि दोस्त राजकुमार की शादी में कई सालों बाद अंकुर ने जमकर डांस किया था और सभी को अपने साथ डांस करने के लिए मजबूर किया गया था। उसने अपने दोस्त की शादी को यादगार बना दिया, लेकिन वहां कोई नहीं जानता था कि कुछ पलों बाद अंकुर हमेशा के लिए यह दुनिया छोड़ जाएगा।
एक साल का बेटा है अंकुर का
बताया गया है कि दो साल पहले ही अंकुर का विवाह हुआ था। उसके एक साल का बेटा है। घर में वही अकेला कमाने वाला था। वह अपनी दुकान पर ही ज्यादातर समय देता था। उसकी मौत की खबर से पूरे घर में मातम पसर गया है।
इस मामले में कंपू थाना प्रभारी रामनरेश सिंह यादव का कहना है कि डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन को जब्त कर लिया है। हादसा कैसे हुआ यह जांच की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









