एटीएम तोड़ रहे बदमाश को किया गिरफ्तार, 2 दिन में 3 आरोपी पकडे
Dec 10 2021
ग्वालियर। बहोड़ापुर में पचासा लाइन में आधी रात एटीएम को तोड़कर लूट का प्रयास करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो दिन में यह दूसरी घटना है जिसमें एटीएम को तोड़कर कैश लूटने का प्रयास हुआ है। कुल तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एक दिन पहले जनकगंज में पकड़े गए गिरोह से खुलासा हुआ है कि उन्होंने यू-ट्यूब से एटीएम तोडऩे का तरीका सीखा था। इंटरनेट पर वीडियो में दिखाया गया था कि कैसे एटीएम मशीन के चार ऊपर के नट तोड़कर अंदर चेस्ट तक पहुंचा जा सकता है। उसके बाद कैश तक पहुंचने में ज्यादा देर नहीं लगती। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों से विस्तार से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इनसे और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।
बहोड़ापुर पुलिस को गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात 3 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पचासा लाइन स्थित एसबीआई के एटीएम को अज्ञात बदमाश तोडऩे का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही रात्रि गश्त में निकले अफसर और जवानों को सूचना की तस्दीक व कार्रवाई के लिए पहुंचाया। पुलिस को देखते ही एटीएम तोड़ रहा बदमाश भाग निकला। पुलिस ने एटीएम की जांच की तो पता चला कि बदमाश ने मशीन का ऊपरी हिस्सा सरिए से निकाल लिया है और अंदर की तोडफ़ोड़ कर रहा था कि तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समय पर पहुंचकर स्थित को संभाला और वारदात को डाल दिया। पर पुलिस को देखकर बदमाश भाग गया। जिससे पुलिस मोबाइल व एफआरव्ही (फस्र्ट रिस्पोंस व्हीकल) उसका पीछा नहीं कर पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने बाइक से गलियों और चौराहा पर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय कुशवाह निवासी उरवाई गेट के रूप में हुई है। जिससे पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी संजय कुशवाह पहली बार पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है, इससे पहले एटीएम तोडऩे के प्रयास में पकड़ा जा चुका है।
जनकगंज पुलिस ने एक दिन पहले एटीएम तोडऩे का प्रयास करते हुए पकड़े गए प्रमोद व धर्मेन्द्र से पूछताछ की तो कई खुलासे हुए हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यू ट्यूब से वारदात को अंजाम देने का तरीका सीखा था, उसमें बताए वीडियो से पता चला था कि ऊपरी चार नट तोडऩे के बाद चेस्ट टूट जाता है और थोड़े ही प्रयास में लाखों रुपए कैश आपको मिल सकता है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है कि इसके अलावा उन्होंने और कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम दिया है।
एएसपी शहर हितिका वासल का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों से और भी वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। हो सकता है इन्होंने अन्य वारदातों को अंजाम दिया हो।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









