ग्वालियर में यह कैसा वैक्सीनेशन मौत के बाद आया दूसरा वैक्सीन लगने का मैसेज
Dec 09 2021
ग्वालियर। कोरोना वैक्सीन लगाने के टार्गेट को कैसे पूरा किया जा रहा है इसका ताजा उदाहरण ग्वालियर में देखने को मिला जब एक मृत व्यक्ति के बेटे के पास उनके पिता को दूसरा डोज लगाए जाने का मैसेज आया। मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के सेवा नगर का है।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के सेवा नगर में रहने वाले 81 साल के रामजी दास गुप्ता ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज 11 अप्रैल 2021 को लगवाया था। उसके बाद वे कोरोना पॉजिटिव हो गए। परिजनों ने उन्हे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्वस्थ होने पर उन्हें 30 मई 2021 को डिस्चार्ज कर दिया गया। रामजी दास की तबियत फिर खराब होने पर परिजनों ने उन्हें 6 जून 2021 को आरोग्य धाम अस्पताल में भर्ती कराया जहां 9 जून को उनकी मृत्यु हो गई। लेकिन उनके परिजन 8 दिसंबर को उस समय चौंक गए जब मृतक के मोबाइल नंबर पर उन्हें दूसरा डोज लगाने और दोनों डोज लगाने का मैसेज आया। बेटे ने मैसेज देखने के बाद सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया तो वो भी हो गया। अब वे हैरान हैं कि मृत व्यक्ति को कैसे वैक्सीन लग सकती है।
लापरवाही बरतने की कही बात
मृतक के बेटे राजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि वे शिकायत लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास गए तो उन्होंने कह दिया गलती से मैसेज चला गया होगा। उनका कहना है कि प्रशासन अपना टारगेट पूरा करने के लिए यह सब कर रहा है यह एक बड़ी लापरवाही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









