पुलिस ने एटीएम तोड़ रहे दो आरोपी धरे - सिक्योरिटी कंपनी की सतर्कता से पकड़ा
Dec 09 2021
ग्वालियर। एटीएम तोड़कर लूट की वारदात को अंजाम देने आए दो बदमाशों को जनकगंज थाना पुलिस ने सिक्योरिटी कंपनी की सतर्कता से पुलिस ने पकड़ा है। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ की है। पुलिस को बदमाशों को पकडऩे में एक घंटा मशक्कत करनी पड़ी तब कहीं वह हाथ आए। पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज स्थित कमानी पुल के पास स्थित यूनियन बँैंक ऑफ इंडिया का एटीएम बूथ है। यहां पर अभी कोई गार्ड नियुक्त नहीं है। रात में पुलिस कंट्रोल रूम को मुम्बई से सिक्योरिटी कंपनी के अफसरों ने सूचना दी कि एटीएम में दो बदमाश बूथ की तोडफ़ोड़ कर लूट का प्रयास कर रहे है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने रात्रि गश्त में गश्त कर रहे थाना प्रभारी संतोष यादव को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने गश्त में निकले अफसरों के साथ ही प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को बुलवा लिया और घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश वहां से भागे और गलियों में जा घुसे, पुलिस भी बदमाशों के पीछे लगी और बदमाशों को दबोच लिया।
एक को रास्ते और दूसरे को उसके घर से दबोचा
पुलिस को चकमा देकर भागे एक बदमाश को तो पुलिस ने पंद्रह मिनट में ही भागते हुए दबोच लिया, जबकि दूसरा बदमाश भाग कर अपने घर जा पहुंचा और सोने का नाटक करने लगा। पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशोंं ने अपने नाम प्रमोद और धर्मेन्द्र बताए है।
पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से शहर में लगातार हो रही एटीएम बूथ की तोडफ़ोड़ की पूछताछ करेगी। जिससे घटनाओं का खुलासा हो सके। यह दूसरा मौका है जब पुलिस ने एटीएम मशीन की तोडफ़ोड़ करने वाले पकड़े हंै। इससे पहले मुरार थाना पुलिस ने भी दो आरोपियों को पकड़ा था।
बदमाशों को पकडऩे में थाना प्रभारी जनकगंज संतोष यादव, प्रधान आरक्षक कालीचरण, आरक्षक चंद्रशेखर, शिवभान और पप्पन यादव के साथ ही कंट्रोल रूम में पदस्थ पर्वत सिंह, भागीरथ प्रसाद, अवधेश, जितेन्द्र सिंह गुर्जर की रही।
एसपी अमित सांघी ने कहा कि एटीएम तोड़कर वारदात को अंजाम दे रहे दो बदमाशों को जनकगंज थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य वारदातों का खुलासा होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









