सेवा नगर की सड़कों का बुरा हाल नागरिक हो रहे हादसे के शिकार

Dec 09 2021

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर और प्रदेश के गृह मंत्री के विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल है। विशेष तौर पर सेवा नगर जाने वाली रोड जर्जर हालत में है। पूरी रोड जगह-जगह से टूटी हुई है और इसमें कई बड़े गड्ढे हैं। इस कारण आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं।
समस्या की जानकारी देते हुए यहां के लोगों ने बताया कि काफी समय से यह रोड यहां ऐसे ही जर्जर हालत में पड़ी हुई है। रोड में कई बड़े गड्ढे हैं इसके चलते आए दिन यहां हादसे होने की आशंका बनी रहती है। यह इलाके की मेन रोड में से एक है इस वजह से हजारों लोगों का यहां से आना-जाना लगा रहता है। खराब रोड के चलते कई बार लोग रोड में तेजी से गुजरते हुए गड्ढे नहीं देख पाते हैं और गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक तो पहले से ही रोड़ जर्जर हालत में है ऊपर से इस रोड में कई जगह डार्क स्पॉट भी हैं। इस कारण लोगों को अपनी गाडिय़ों की लाइट जलाकर यहां से गुजरना पड़ता है।