समाज में एकता के लिए जरूरी है परिचय सम्मेलन: ऐरन

Dec 09 2021

ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा हर माह आयोजित किए जाने वाले युवक युवती परिचय समेलन में इस बार 84वां आयोजन कैलादेवी ट्रस्ट आश्रम करोली में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री पूणे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते राजेश ऐरन ने कहा कि परिचय सम्मेलन सामाजिक एकता का परिचायक है, यहां पर समाज के हर वर्ग का व्यक्ति निसंकोच होकर अपने बच्चों के लिए रिश्ता ढूंढता है।
करोली राजस्थान में आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन में 84वें अग्रवाल परिचय पत्रिका के अंक का विमोचन भी किया गया। जिसमें 280 युवक युवतियां के पंजीयन किये गये थे। पत्रिका का विमोचन राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुकेश सिंघल राष्ट्रीय संगठन मंत्री, विनीता तायल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बबीता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, पदमा अग्रवाल, साधना गोयल, वन्दना अग्रवाल, अनिल गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में राजीव अग्रवाल मुबई, नमन अग्रवाल भोपाल, एवं धोलपुर से पीयूष मित्तल, भिंड से सोरभ अग्रवाल, गीतेश अग्रवाल, गोरव अग्रवाल शामिल हुए।
अग्रवाल 85वां आयोजन 26 दिसबर को ग्वालियर में आयोजित होगा। विवाह योग्य बच्चों का बायोडाटा अग्रबन्धु सिटी पिलाजा शिन्दे की छावनी कार्यालय पर भेज सकते हैं।