प्रभारी मंत्री पहुंचे जिला अस्पताल मुरार
Dec 09 2021
ग्वालियर। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट गुरुवार को ग्वालियर प्रवास पर है। इसी दौरान कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए सीएम के निर्देश पर प्रभारी मंत्री अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा करने के लिए दोपहर जिला अस्पताल मुरार पहुंचे, वहां पर उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट और आईसीयू का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही वह सिविल अस्पताल भी पहुंचे। जिला अस्पताल मुरार में प्रभारी मंत्री के समक्ष प्रबंधन द्वारा कई समस्याएं रखी गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अपनी लंबित मांगों को श्री सिलावाट के समक्ष रखा। जिला अस्पताल मुरार के आरएमओ डॉक्टर आलोक पुरोहित का कहना है कि अस्पताल में सीटी स्क्रैन की जांच जल्द शुरू कराए जाने की मांग हमने प्रभारी मंत्री के समक्ष रखी है इसके साथ ही प्रभारी मंत्री में जो निर्देश दिए हैं उनका जल्द पालन किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









