सुबह ठिठुरन वाली सर्दी से लोग बेहाल

Dec 09 2021

ग्वालियर। दो दिन से सर्दी का सितम जारी है। सर्दी ने लोगों को गर्म कपड़ों के बाद शॉल और कंबल ओडऩे पर मजबूर कर दिया। गुरुवार को सूरज समय पर निकला तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन इससे भी सुबह के समय लोग बेहाल रहे। पिछले कई दिनों से तापमान में तेजी से बदलाव आ रहा है। अधिकतम तापमान में कमी से सर्दी जानलेवा हो रही है। सुबह ठंड और कोहरे की मार ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले कुछ दिनों के भीतर बारिश की संभावना बन रही है। सड़क किनारे बैठे लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए आग जलाते देो गए। इधर सबसे ज्यादा परेशानी सुबह के समय स्कूली बच्चों को हो रही है।