पप्पू राय मर्डर केस का खुलासा,- बेइज्जती का बदला लेने कांग्रेस नेता के भाई ने 15 लाख रुपए में सुपारी देकर मरवाया
Dec 08 2021
ग्वालियर। शहर के चर्चित पप्पू राय हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। इस हत्याकांड के तार प्रोपर्टी विवाद से जुड़े हैं। इसमें कांग्रेस नेता बृजेश राय के भाई पंकज राय का नाम सामने आया है, जिसने पप्पू राय की हत्या की 15 लाख रुपए में सुपारी दी थी। पुलिस ने पंकज राय को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
दरअसल पप्पू राय और पंकज राय दोनों ही प्रोपर्टी कारोबार से जुड़े थे। दोनों के बीच प्रोपर्टी को लेकर विवाद भी चल रहा था। पप्पू राय कई बार पंकज राय की बेइज्जती भी कर चुका था। पंकज राय इसका बदला लेने का मन बना चुका था। ऐसे में उसने पप्पू को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंकज ने पप्पू राय से बेइज्जती का बदला लेने के लिए कुलैथ निवासी घोंटा उर्फ मुकेश से संपर्क किया। पंकज ने ही 15 लाख में पप्पू राय की हत्या की सुपारी घोंटा उर्फ मुकेश को दी थी। मुकेश ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आनंद नगर के पीयूष एवं लालू को हायर किया था। दोनों बदमाशों ने दो दिन तक पप्पू राय की दैनिक गतिविधियों पर निगरानी रखी थी। इसके बाद पप्पू राय का मर्डर प्लान किया गया। इसके तहत पीयूष एवं लालू सुबह जैसे ही पप्पू राय घर से निकला तो अलर्ट मोड पर आ गए और जब देखा की आसपास कोई सुरक्षा नहीं है तो उसे गोली मार दी। घोंटा उर्फ मुकेश भी वहीं पर पास में छिपा हुआ था, जिससे यदि कोई रूकावट आती तो मुकेश खुद इस काम को अंजाम देता।
पंकज की गिरफ्तारी से खुले राज
पुलिस ने जब पप्पू राय के ताजा विवाद खंगालना शुरू किए तो पता चला कि हाल ही में प्रोपर्टी को लेकर उसका पंकज राय से विवाद हुआ था। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पंकज राय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि सुपारी लेने वाले घोंटा उर्फ मुकेश एवं हत्या को अंजाम देने वाले पीयूष एवं लालू की तलाश जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









