जूनियर डॉक्टरों ने सीनियर को बांधी काली पट्टी, निकाली रैली

Dec 08 2021

ग्वालियर। जूनियर डॉक्टरों पीजी काउंसलिंग की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन के तहत बुधवार को जूनियर डॉक्टरों ने सीनियर डॉक्टरों को काली पट्टी बांधकर समर्थन मांगा। जूनियर डॉक्टर बुधवार को ओपीडी में पहुंचे और उन्होंने ड्य़ूटी कर रहे एसआर व सीनियर कंसल्टेंट के काली पट्टी बांधी। इसके साथ ही जूनियर डॉटरों ने मिल्क पार्लर प्रदर्शन भी किया तो जो जूडा इंमरजेंसी ड्यूटी में लगे हुए हैं। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर एवं कज्युअल्टी व वार्डों में इमरजेंसी सेंवाए भी दी। दूसरी ओर जूनियर डॉक्टर की रूटीन सेवाएं बंद किए जाने से होने वाली समस्या को रोकने के लिए प्रबंधन ने सीनियर डॉक्टरों के आवकाश भी रद्द कर दिए हैं। जूनियर डॉक्टरों को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई का इंतजार है।