धूप से मिल रही राहत, रात का बढ़ेगा पारा

Dec 08 2021

ग्वालियर। मौसम में जारी उतार-चढ़ाव के बीच न्यूनतम तापमान में इजाफा हो रहा है। बुधवार को सुबह से ही चटक धूप खिलने के कारण लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस पारा बढऩे का पूर्वानुमान जताया है। इससे ठंड में मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में उत्तर-पश्चिम दिशा से पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं ने मौसम का रुख एकदम से बदल दिया। पिछले दिनों तक इन हवाओं की गति तीन-चार किलोमीटर प्रतिघंटा थी, जो कि अब बढ़कर 12 किलोमीटर हो गई है। इसी कारण तड़के चार बजे न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। आने वाले दिनों में कभी बदली तो कभी आसमान साफ रहने की उम्मीद है।