इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को सस्ती दरो पर मिले भूखंड

Dec 08 2021

ग्वालियर। इलेक्ट्रॉनिक मिडिया कर्मियों को आवास हेतु सस्ती दरो पर भूखंड दिलाने के लिए एक प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, उर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह, मंत्री भारत सिंह से मिलेगा। यह निर्णय फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब परिसर में आयोजित मध्य प्रदेश पत्रकार संघ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की बैठक में संघ के संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा की अध्यक्षता में लिया गया। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। 
यह जानकारी देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष राज दुबे ने बताया कि प्रदेशभर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को सस्ते दरों में भूखंड देने की बात मुख्य रूप से रखी। प्रदेश महासचिव सुनील पाठक ने बैठक में अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रादेशिक सम्मेलन फरवरी माह में किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सदस्यता अभियान 10 दिसंबर से 10 जनवरी तक चलाया जाएगा। बैठक में नासिर गोरी, मनोज चौबे, अमित श्रीवास्तव, करण मिश्रा, राकेश झा, जयदीप सिकरवार, विष्णु अग्रवाल, उपेंद्र तोमर, रोशन जैन सहित अन्य मीडियां कर्मी उपस्तिथ थे।