14 साल का प्यार भुलाकर पत्नी पड़ोसी के साथ भागी

Dec 08 2021

ग्वालियर।  एक युवक की पत्नी ने शादी के 14 साल बाद उसे धोखा दे दिया। 14 साल का प्यार को भुला वह पड़ोसी के साथ चली गई। पति को छोडऩे का दिन भी करवाचौथ का चुना। अब अपने दो मासूम बच्चों को लेकर पति अपनी पत्नी को तलाश करने के लिए बार-बार पुलिस अफसरों के दफ्तरों के बाहर पहुंचकर गुहार लगा रहा है। पति का कहना है कि किसी भी तरह उसकी पत्नी को ढूंढ़कर लाया जाए। उसकी पत्नी का कोई दोष नहीं हैं, पड़ोसी उसकी पत्नी को बहलाकर ले गया है। घर से गहने-नकदी भी गायब है। पुलिस अफसर अब इस मामले में उसे पकड़ रहे हैं जिस पर पति ने संदेह जताया है।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक के ऑफिस में दो बच्चों के साथ खड़ा यह व्यक्ति बंटी जोशी है। यह झांसी रोड विक्की फैक्ट्री स्थित नई बस्ती में रहता है। साथ ही प्राइवेट नौकरी करता है। बंटी जोशी की शादी 14 साल पहले जालौन उत्तर प्रदेश की रहने वाली सुधा जोशी के साथ हुई थी। जिसके बाद दोनों ही सुखी जीवन यापन कर रहे थे। दोनों के एक 7 साल का बेटा मिंकू जोशी और एक 8 साल की बेटी प्रियंका जोशी है। पर करवाचौथ (24 अक्टूबर) की रात ने बंटी की पूरी जिंदगी उलट पलट कर रख दी। करवा चौथ वाले दिन बंटी जोशी का विवाद पड़ोसी रुस्तम गोड और अनिल परिहार से हुआ था। जिसके बाद वह कमरे में चला गया और दोनों आरोपी उसकी पत्नी के साथ-साथ नगदी और जेवर लेकर भाग निकले। जिसकी शिकायत फरियादी ने झांसी रोड थाने पहुंचकर की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया और इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। तब से लेकर अभी तक फरियादी अपने दोनों बच्चों के साथ पुलिस दफ्तरों की चौखट के चक्कर काट रहा है। इसके बावजूद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई उसे तलाशने में नहीं की। जिसकी फरियाद लेकर फरियादी अपने दोनों बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पर एसपी अमित सांघी से करने पहुंचा। उसने एसपी से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी को जल्द से जल्द उसे वापस दिलाया जाए। वहीं एसपी ने थाना प्रभारी को इस मामले को लेकर उसकी पत्नी को जल्द से जल्द ढूंढने का आदेश दिया है। अब देखना यह है कि बंटी जोशी को उसकी पत्नी को पुलिस कितनी जल्दी तलाश कर उसके हवाले करती है।
बंटी जोशी ने बताया कि मेरी पत्नी करवाचौथ वाले दिन से गायब है। पड़ोसी से विवाद होने के बाद से वह जेवर नकदी के साथ लापता हो गई है। पड़ोसी ही उसे लेकर गया है। थाने में शिकायत भी की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई एसपी ग्वालियर से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने थाना प्रभारी को जल्द से जल्द उसे ढूंढऩे का आदेश दिया है।
 इस मामले में एएसपी शहर सतेन्द्र सिंह का कहना है कि एक युवक ने पत्नी के लापता होने पर पड़ोसी पर संदेह जताया है। शिकायत आने के बाद संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल पड़ोसी से पूछताछ कर फरियादी की पत्नी को बरामद करें।