गैंडे वाली सड़क पर हिस्ट्रीशीटर नेहरू बाल्मीक का तोड़ा मकान

Dec 08 2021

ग्वालियर। बुधवार को जिला प्रशासन ने एंटी माफिया मिशन के तहत इंदरगंज थाना के गैंडे वाली सड़क स्थित गोल क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर के अवैध मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। इससे पहले बदमाश का दो मंजिला मकान में रखा सारा सामान पुलिस ने खाली करवाया। लश्कर एसडीएम अनिल बनवारिया के निर्देश के बाद नेहरू बाल्मीक जिसके नाम 51 अपराधिक मामले दर्ज हैं का घर तोडऩा शुरू किया। 
थाना प्रभारी आसिफ मिर्जा ने बताया कि उक्त बदमाश के नाम पर कई थानों में अपराध दर्ज हैं। एंटी माफिया मिशन में कई दिन बाद जिला प्रशासन ने क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश के खिलाफ एशन लिया। इस पूरे मामले को गोपनीय रखा गया था। निगम के मदखलत अमले को भी सुबह 6 बजे से अलर्ट मोड पर रखा गया था। पुलिस फोर्स भी साथ में मौजूद थी। 
जैसे ही प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी को निर्देश मिले कि बदमाश का घर तोडऩा है उसके बाद पूरा अमला मौके पर पहुंचा और खाली करने का अल्टीमेटम दिया। घर के बाहर एक हिन्दू संगठन की महिला पदाधिकारी पुष्पा मोरे के नाम की नेमप्लेट लगी थी। जैसे ही अमले ने घर खाली करने का आदेश दिया, तो घर के लोगों ने उसका विरोध किया, लेकिन पुलिस की टीम ने सख्ती बरती तो घर का सारा सामान उन्होंने खाली करना शुरू किया।