खुले नाले में गिरकर चोटिल हो रहे लोग, नाला निर्माण शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो किया जाएगा आंदोलन

Dec 07 2021

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर में स्थित एक खुले पड़े नाले में गिरकर प्रतिदिन आमजन चोटिल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा ने मौके पर पहुंचकर वहां के हालात देखे तो नाला बदहाल हालत में था। सुनील शर्मा ने बताया की नाला गंदगी से भरा व खुला पड़ा है। पूर्व में इसी नाले की सफाई को लेकर राजनीति की गई थी लेकिन नाला निर्माण अभी भी अधूरा पड़ा है, अभी भी हालत बहुत खराब है। उन्होंने कहा की ग्वालियर स्मार्ट सिटी बनाने की बात की जा रही है आमजन बदहाल स्थिति में है, यदि शीघ्र नाला निर्माण नहीं किया गया तो कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर उनके साथ आनंद कुशवाह, मुनेंद्र भदोरिया, अजीत गोस्वामी, हर्ष वर्मा, बबुआ यादव, धर्मेंद्र वर्मा, रामसेवक गुर्जर, संगीता चौहान, उमा चौहान दीनदयाल चौहान, प्रदीप पलरिया, सिंदी आर्य, सुनील गुप्ता, कमल चौहान, समय आर्य, मनीषा आर्य, पुरुषोाम दुबे, चंदन लोहारिया, रवि लोहारिया मौजूद थे।