बहोड़ापुर थाना नया बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

Dec 07 2021

ग्वालियर। पिछले कई सालों से बहोड़ापुर थाने की हालात बेहद खराब देखी जा रही थी। बारिश में तिरपाल लगाकर यहां काम होता था। पुलिस विभाग ने इसे संज्ञान में लिया और पुलिस लाइन के पास मेन रोड पर बहोड़ापुर थाने की नई इमारत के निर्माण को कहा। अब नया थाना बनकर तैयार है। अब इंतजार है तो उद्घाटन।
टीआई अमर सिंह सिकरवार ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी हमें निर्देश देंगे, हम पुराने से नए थाने में शिफ्ट हो जाएंगे।