बाबा साहेब को समर्पित 30 फीट की रंगोली बनाई

Dec 07 2021

ग्वालियर। अभाविप ग्वालियर महानगर द्वारा बाबा साहेब भीमराव आबेडकर की 30 फीट रंगोली बनाकर दिया समरस्ता का संदेश। महानगर मंत्री विनोद कुशवाह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ग्वालियर महानगर द्वारा फूलबाग चौराहे पर 30 फीट की बाबा साहब भीमराव आबेडकर की रंगोली बनाई गई। इस रंगोली को बनाने में 6 घंटे लगे जिसमें राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थी का सहभाग रहा। रंगोली पूर्ण होने पर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने उत्साह से नारे लगाकर बाबा साहेब भीमराव आबेडकर को सादर नमन किया।