सुबह हल्की धुंध दिन में मौसम साफ

Dec 07 2021

ग्वालियर। पश्चिम विक्षोभ के असर खत्म होते ही तीन दिन से मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है। मंगलवार को सुबह से धुंध और कोहरा छाया हुआ है। लेकिन सूर्य देवता के प्रकट होने से आसमान भी पूरी तरह से साफ नजर आने लगा, हरियाली वाले स्थानों पर बादल हटते के बाद भी वातावरण में ठंड का अहसास बना रहा। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में एक अन्य चक्रवात बन रहा है इसके असर से आने वाले दो-तीनों में एक बार फिर हल्के बादल छा सकते हैं। फिलहाल बादल हटने के बाद दिन का अधिकतम तापमान बढ़ा रहा जबकि रात में मामूली गिरावट रही। तीन से चार किमी प्रतिघण्टे से बह रही उत्तर-पूर्वी हवा के कारण वातावरण में ठंडक घुलने लगी है।