ग्वालियर के आनन्दको द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा दिवस मनाया गया

Dec 06 2021

ग्वालियर। राज्य आनन्द संस्थान जिला-ग्वालियर  के आनंदक साथियों  द्वारा स्वैच्छिक सेवा के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में समाज के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा दिवस 2021 की थीम " हमारे साझा भविष्य के लिए अब स्वंय सेवी " के अनुरूप स्वैच्छिक सेवा, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ जरूरत मंदों के बीच मास्क एवं कपड़ों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवेकानन्द नीड़म ग्वालियर के सामने स्थित सिंधिया नगर बस्ती में उपस्थित लोगों के बीच आनन्दक साथियों ने आनन्दको (स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं) के माध्यम से राज्य आनन्द संस्थान के विविध कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी साझा की। इस अवसर पर आनन्दको ने बताया कि हम सभी ने देखा कि किस तरह कोरोना काल में स्वैच्छिक सेवा प्रदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। स्वंय सेवक वहीं होते हैं जो बिना किसी स्वार्थ के सहायता करते हैं। दूसरों की मदद से मिलने वाली खुशी हमारे आनन्द के स्तर को बढ़ाती है। आनंदक भी इसी स्वैच्छिक भावना के साथ आनन्द के प्रसार में लगे हुए हैं। 
इस अवसर पर उपस्थित राज्य आनन्द संस्थान जिला-ग्वालियर के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर विजय कुमार (उपमन्यु) मास्टर ट्रेनर एके शर्मा, प्रदीप जैन, सुनील चोपड़ा, भारती शाक्य, गजेन्द्र सरकार, डॉ. प्रेमलता कुशवाहा, आनंदक नीतू तोमर, रूचि सचान, बृजेन्द्र कुशवाह, शिल्पी सांघी, डॉ. मोनिका मित्तल, हैरी गुप्ता, मनोज चौरसिया ने सिंधिया नगर बस्ती वासियों को स्वच्छता के लिये शपथ दिलाते हुये गन्दगी और कचरा फ़ैलाने वालों के प्रति रोको-टोको अभियान चलाने के लिए जागरूक किया। सभी ने स्वैच्छिक सेवाओं को प्रोत्साहित करते हुये सफाई कर्मियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
आनन्दको ने सिंधिया नगर बस्ती के लोगों के बीच सम्पर्क कर  कोरोना की रोकथाम हेतु आवश्यक सोशल डिस्टेन्स, मास्क लगाने और हाथ धोने के सही तरीके के बारे में बताते हुए वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने हेतु आग्रह किया। आनंदक साथियों ने जरूरत मन्द परिवार के लोगों को मास्क वितरित किए और सक्रिय समाज सेवा संगठन के स्वयं सेवकों के साथ जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म मौजे और सर्दी में पहनने योग्य कपड़े वितरित किए गये। आरएएस ग्वालियर जिला समन्वयक विजय कुमार उपमन्यु ने प्रेरक योगदान करने वाले सभी साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।