कांग्रेस नेता ने घर में घुसकर व्यक्ति की पिटाई की लात-घूंसों से मारा, 1 करोड़ की डिमांड
Dec 06 2021
ग्वालियर। मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग एक शख्स के घर में घुसकर उसको पीटते दिख रहे हैं। वीडियो ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके का बताया जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भीकम सिंह गुर्जर, उसके भतीजे समेत 4 लोगों पर मारपीट का आरोप है। मारपीट की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने चारों पर केस दर्ज कर लिया है।
पीडि़त रामेंद्र सिंह गुर्जर मूलत: महाराजपुरा इलाके के गिरगांव का रहने वाला है। उसने बताया कि कांग्रेस नेता भीकम सिंह अपने साथियों के साथ उसके घर आ धमका और मारपीट की। दरअसल, सिरौल के सोनू गुर्जर ने प्रशासन की मदद से अपनी जमीन से कब्जा हटवाया है। भीकम को लगता है कि इसमें उसका भी हाथ है। रामेंद्र का कहना है कि भीकम ने धमकी दी है कि जमीन पर कब्जा तुमने हटवाया है। इससे उसे 1 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उसने धमकी दी है कि जब तक वह उसे 1 करोड़ रुपए नहीं लौटा देगा, तब तक उसे गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।
पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे
रामेंद्र का कहना है कि सोनू गुर्जर पहले उसके गिरगांव गांव में ही रहता था। काफी समय पहले वह सिरौली इलाके में रहने लगा। सोनू ने प्रशासन की सहायता से अपनी जमीन पर कब्जे को 5 दिन पहले हटवाया था। भीकम ने उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा था। भतीजे मान सिंह गुर्जर का सोनू के यहां आना-जाना है। इसीलिए भीकम को लगता है कि उसने जमीन से कब्जा हटवाने में सोनू की मदद की हे है। वह पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का कहना है कि रामेंद्र ने महाराज पुरा थाने पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला दर्ज किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









