शौर्य दिवस पर सड़कों पर पुलिस रही अलर्ट

Dec 06 2021

ग्वालियर। बाबरी विध्वंस और शौर्य दिवस को देखते हुए सुबह से ही थाना पुलिस के साथ ही लाइन से आए बल के साथ पुलिस जवान अलर्ट रहे और हर व्यक्ति पर नजर रखी। सुबह से ही अफसरों को उनकी ड्यूटी पर तैनात कर दिया, जिससे कहीं भी किसी तरह का प्रदर्शन ना हो और शहर की शांति व्यवस्था ना बिगड़े। सोमवार की सुबह से ही पुलिस जवान और अफसर बल के साथ शहर की सड़कों पर तैनात कर दिए। सड़कों पर तैनात पुलिस जवान और अफसर हर आने जाने वाले पर नजर रखकर ड्यूटी कर रहे थे। थाना पुलिस के साथ ही लाइन से मिले बल के साथ पुलिस जवान और अफसर धार्मिक स्थलों पर तैनात रहे, जिससे शांति रहे और किसी तरह का उपद्रव ना होने पाए। 
चौराहों पर भी अलर्ट रहे जवान
धार्मिक स्थलों की निगरानी के साथ ही पुलिस जवान बज्र वाहन के साथ प्रमुख चौराहों पर तैनात किए गए। 
चौदह विशेष प्वाइंट
लाइन से मिले जवानों के साथ ही चौदह विशेष प्वाइंट लगाए गए, जिससे कहीं पर भी तनाव का माहौल ना बने और शांति व्यवस्था बने।