सराहनीय कार्य करने पर कलेक्टर ने जौहरी को सम्मानित किया

Dec 06 2021

ग्वालियर। सामाजिक न्याय ऐवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार ऐवं सेवा भारती के सोजन्य से ग्वालियर विकलांग पुनर्वास केन्द्र पर विकलांग प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विकलांगता के क्षैत्र में सराहनीय कार्य किण् जाने वाले समाज सेवियों एव जो प्रशासनिक अधिकारी जो विकलांगता के वाद भी हर समाज के हर वर्ग की निस्वार्थ भावना से सेवा करते आ रहे हे। ऐसे जांबाज अधिकारियो का कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा सम्मान किया गया। इसी क्रम में सभी विकलांग भाई बहिनो मे जागरूकता जगाने के लिये निस्वार्थ भावना से समाज सेवा करने वाले कर्मठ एवं पीडित मानवता के प्रति समर्पित कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जोहरी को कलेक्टर ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र भेंट कर एवं पुष्प माला पहना कर सम्मानित किया।