बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में हर नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान किया-देवेन्द्र शर्मा

Dec 06 2021

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि पर प्रात: 9:30 बजे फूलबाग स्थित डॉ. अंबेडकर उद्यान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में पुष्पांजली अर्पित कर नमन किया।  
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजली अर्पित करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा सहाब भीमराव अंबेडकर भारत के प्रथम कानून मंत्री रहे व भारत की संविधान निर्माण की प्रारूप समिति के अध्यक्ष रहे। इस समिति के अध्यक्ष रहते हुए उन्होने हर वर्ग के लोगो का ध्यान रखते हुए संविधान का निर्माण किया, उनका संपूर्ण जीवन सादगी भरा रहा, बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में हर नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान किया, हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर तथा उनके द्वारा बताये गये मार्गो पर चलकर देश की उन्नति में भागीदार बनना होगा। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजिल दी।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, चंन्द्रमोहन नागोरी, महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहोर, चतुर्भुज धनोलिया, कृष्णराव दीक्षित, प्रभूदयाल जौहरे, जयराज चौहान, राजू राय, उदल सिंह, आंनद शर्मा, हेवरन सिंह कंसाना, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, श्रीमती रूचि गुप्ता, श्रीमती वीणा भारद्वाज, प्रेमनारायण जाटव, अशोक सिंह तौमर, जेएच जाफरी, तरूण यादव, राजेश खान, मुनेन्द्र सिंह भदोरिया, अब्दुल हमीद पप्पू, विष्णूकांत शर्मा, अतुल पवार, संजीव दीक्षित, गिर्राज चंदोरिया, भूपेन्द्र तौमर, रमेश भारती, सीमा समाधिया, राजकुमारी, अंजना चौहान, रचना कुशवाह, ज्योती सिंह, रेनू शर्मा, वर्षा कुशवाह, कुलदीप मगरैया, गंगाराम मेहता, बाबूलाल राठौर, धीरेन्द्र जाटव, सुरेन्द्र सिंह चौहान, हरेन्द्र वर्मा, महादेव अपौरिया, अंजना चौहान, गजेन्द्र कुमार, गोरव मिंगेश, राकेश शर्मा, वीरेन्द्र तौमर, विजय सिंह मोर्य, सुधीर मंडेलिया, धीरज नागर, अरविंद पाल, रामअवतार इंदोरिया, राजेश जाटव, बबलू सोन, कमलेश इंदोरिया, अजय देहलवार, राजू यादव, अश्वनी अगरैया, जसंवत वर्मा, शुभम मधुरिया, महेन्द्र कुमार चौकोटिया, उपेन्द्र पंडित, आंनद सिंह, वकील सिंह पटेल, विनोद शर्मा, प्रताप राव महाडिक, संजय फड़तरे, अजीत गोस्वमी आदि उपस्थित थे।