रुटीन सेवाएं हैं बंद, मिल्क पार्लर पर किया प्रदर्शन

Dec 06 2021

ग्वालियर। नीट पीजी काउंसलिंग की मांग पर अड़े जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन अब धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है। जीआरएमसी के नाराज जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार को सुबह मिल्क पार्लर पर इक_ा होकर मांगों को लेकर नारेबाजी की। इसके साथ ही सभी जूनियर डॉक्टरों ने सप्ताह की ओपीडी के पहले दिन सोमवार को सभी रूटीन सेवाएं बंद रखी।
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा का कहना है कि हमारी जायज मांगों को लेकर यूजी छात्रों क्लासेस बंद कराई जा रही है। हमारे इस आंदोलन से मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए हमारे साथी इमरजेंसी सेवाएं दे रहे हैं। यह सेवाएं ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू में दी जारही है। दूसरी ओर रविवार का अवकाश के बाद ओपीडी खुली तो उसमें अन्य दिनों की तुलना में काफी संख्या में मरीजों की भीड़-भाड़ नजर आई। इस आंदोलन के तहत सभी जूनियर डॉक्टरों ने रविवार की देरशाम जेएएच से लेकर जीआरएमसी परिसर तक कैंडल मार्च निकाल।
यह कैंडल मार्च गजराराजा मेडिकल कॉलेज पर जाकर समाप्त हुआ। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीें होंगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। दूसरी ओर इमरजेंसी सेवाएं चालू रहने की वजह से प्रबंधन को भी जूनियर डॉक्टरों के इस आंदोलन से अधिक फर्क नहीं पड़ रहा है।