शार्ट शर्किट से गाड़ी में सुलगी आग, स्कूल संचालक ने कूंदकर बचाई जान
Dec 06 2021
भितरवार। सुबह डबरा से अपने गांव करियावटी आ रहे एक प्राइवेट स्कूल संचालक की स्कार्पियो चार पहिया गाड़ी में आग लग गई। चलती गाड़ी में सुलगी आग को देख स्कूल संचालक ने कूंदकर अपनी जान बचाई। वहीं थोड़ी ही देर में आग की लपटों के आगोश में आई स्कार्पियो को देख उसके चालक और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और नगर परिषद के अधिकारियों को दी। जिस पर उक्त अधिकारियों द्वारा भेजी गई फायर ब्रिगेड ने जलती गाड़ी की आग बुझाई।
जानकारी के अनुसार ग्राम करियावटी निवासी कुवेंद्र तिवारी हाल मुकाम डबरा से सोमबार को सुबह साढ़े 8 बजे अकेले अपने चार पहिया स्कार्पियो बाहन से अपने गांव करियावटी आ रहे थे। आते समय करियावटी गांव के नजदीक जतरथी गांव के तिराहे से आगे उनकी स्कार्पियो गाड़ी में शॉर्ट शर्किट से जले बायर की बदबू आने लगी। बायर जलने से गाड़ी धुएं से भरने लगी। और थोड़ी ही देर में उक्त चार पहिया वाहन में आग सुलग गई। जिसे देख वाहन चालक कुवेंद्र तिवारी ने स्कार्पियो को खड़ी कर अपने आप को बचाने के लिए जल्दी से उससे बाहर आने के लिए कूंद गए। इसके बाद उक्त चार पहिया वाहन पूरी तरह से आग की लपटों से घिर गया। ऐसी स्थिति देख डबरा भितरवार मार्ग पर निकल रहे बाहन रुक गए। गाड़ी ब्लास्ट न हो जाए ऐसी शंका से इस मार्ग का आवागमन अवरुद्ध हो गया। बाहनों की दोनों ओर लंबी लंबी कतारें लग गईं। ऐसी स्थिति देख वाहन चालक और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एसडीओपी अभिनव कुमार बारंगे, थाना प्रभारी राजकुमारी परमार, नगर परिषद सीएमओ दिनेश कुमार सोनी और लेखापाल अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव को दी। जिस पर उक्त अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी। जिसने पानी की तेज बौछारें डालकर जलती स्कार्पियो की आग बुझाई। लेकिन तब तक उक्त चार पहिया बाहन जलने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं आग बुझते ही एक घंटे से लगा बाहनों का जाम खुल गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









