क्राईम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी करते एक बदमाश को पांच पिस्टल व जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार किया
Dec 06 2021
ग्वालियर।पुलिस अधीक्षक अमित सांधी द्वारा ग्वालियर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तस्करों की धरपकड करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान सोमवार को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन से लाल रंग के ट्रॉली बैग में अवैध हथियार रखकर बस स्टेंड की तरफ आ रहा है, उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षकने तत्काल एएसपी शहर राजेश दण्डोतिया को क्राइम ब्रांच की टीम लगाकर हथियारों के तस्कर को पकडने हेतु निर्देशित किया।
थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर के बताये स्थान रेलवे स्टेशन के सामने डीबी मॉल पर भेजा गया। क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति काली हाफ जैकेट, नीले रंग की चैक की शर्ट तथा स्लेटी रंग का पेंट पहने हुये लाल रंग का ट्रॉली बेग लिये हुये रेलवे स्टेशन से बस स्टेंड की ओर आता दिखा। उक्त व्यक्ति ने क्राईम ब्रांच की टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे क्राईम ब्रांच टीम द्वारा घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक मोबाइल मिला तथा लाल रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर बैग में रखे नीले सफेद रंग के तकिये के कवर में से 32 बोर की 5 पिस्टल मय मैंग्जीन, 5 अतिरिक्त मैंग्जीन एंव 32 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से अवैध हथियारों व राउण्ड के सबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह खरगौन के पास खंडवा रोड पर स्थित बिलाली गांव से पिस्टल लेकर आता था और ग्वालियर में एक पिस्टल को 25-30 हजार रूपये में बिक्री करता था।
उक्त तस्कर के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच ग्वालियर मे आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अवैध हथियारों के संबंध पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका - उक्त हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता, विनोद शर्मा, घनश्याम जाट, जितेन्द्र तोमर, चन्द्रवीर सिंह, नरवीर राणा, राहुल यादव, रणवीर यादव, रामवीर यादव, देववृत सिंह, देवेष कुमार, भगवती सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









