निरीक्षण के दौरान 32 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Dec 05 2021

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देश पर शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों को लेकर निगम अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन सुबह अपने अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की मोनिटरिंग की जाकर संबंधित कर्मचारियों को आवशयक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। इसके साथ ही आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान 9 सफाई मित्र अनुपस्थि पाये गए।
उपायुक्त अतिबल सिंह यादव ने आज वार्ड 21, 22 व 23 एवं टास्क फोर्स दल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 23 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिसमें कुछ कर्मचारी बंगलों पर तैनात हैं, ऐसे तीनों कर्मचारी व 5 कर्मचारियों को 33 घंटे बंगलों के आसपास की सफाई, सामने की रोड का भी काम सौंपा गया।
वार्ड 21 में श्रीमती शशी पत्नी राजू, सचिन पुत्र पूरन पारछे अनुकंपा नियुक्ति कर्मचारी अनुपस्थित को चेतावनी लेटर प्रथम गलती के लिए दिया गया। वार्ड नंबर 22 में दया किशन पुत्र कैलाशी, लता पत्नी सुनील, शिवम पुत्र भोलू, रवि पुत्र हरिदयाल, गुड्डी पत्नी आनंद, मनीष पुत्र रामप्रसाद, संजू पुत्र राजू, शबो पत्नी आनंद, संजय पुत्र रमेश, आनंद पुत्र देवराज, अजय पुत्र दीनदयाल, राजेंद्र पुत्र रामजीलाल, अनीता, रोहित पुत्र विजय, अर्जुन पुत्र किषन। वार्ड नंबर 23 प्रदीप पुत्र शिवनारायण, राजकुमारी पुत्र चुन्नू इसके बाद टास्क फोर्स मैं 25 कर्मचारी मैं 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
इनमे करन पुत्र राजू दो महीने से, केवल पुत्र सीताराम, अमर पुत्र भगवानदास 6 माह से, विजय पुत्र बुद्धाराम दो महीने से, पवन पुत्र रघुवीर अनुपस्थित पाये गए। इनका एक-एक दिन का वेतन काटा गया।
शेष लंबे समय से अनुपस्थित होने शो कॉज नोटिस तत्काल जॉइनिंग के लिए नो वर्क नो पे में जारी किया गया। उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान ने वार्ड 1 रामाजी का पुरा का औचक निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था देखी तथा सफाई मित्रों की उपस्थिति चैक की। जिसमें दीपचंद पुत्र रामजी, किशन पुत्र सुरेश, विक्रम पुत्र विनोद, अरविंद पुत्र राकेश, अविल पुत्र ओमी, मानसिंह अनुपस्थित पाये गए। जिस पर सभी का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। इसके साथ ही वार्ड 64 में भूरा पुत्र लटूरे, लक्ष्मण पुत्र राजाराम, पुत्र आलोक पुत्र गुरुचरण अनुपस्थित पाये गए।