मौसम साफ, दो दिन बाद फिर बढ़ेगी ठंड

Dec 05 2021

ग्वालियर। रविवार को अरब सागर का कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पडऩे से मौसम साफ देखा जा रहा है। पिछले तीन दिन की अपेक्षा रविवार को ठंड कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में तूफान आया है, जिससे हवा का रुख पूर्वी हो जाएगा। साथ ही जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इस कारण ठंड कम हो गई है। चार दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी। 
बता दें कि ग्वालियर जिले में चार दिन तक बादल छाए थे। वहीं दो दिन तक बूंदाबांदी देखने को मिली। बादलों के चलते न्यूनतम तापमान 14 डिसे पर पहुंच गया था, जिससे रात में ठंड घट गई थी, लेकिन दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। जिससे दिन में ठंड बढ़ गई। इस सिस्टम का असर खत्म होने से शहर का मौसम बदल गया।