चित्र भारती फिल्म समारोह का काउंट डाउन शुरू, 15 तक कर सकेंगे आवेदन
Dec 04 2021
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया ने कहा कि भारतीय चित्रसाधना के अखिल भारतीय फिल्म समारोह, चित्र भारती फिल्म समारोह 2022 में फिल्म प्रविष्टि की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर 2021 कर दी गई है। ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक फिल्मकार इसमें प्रविष्टि करा सके।
उल्लेखनीय है कि चित्र भारती नेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 18,19 20 फरवरी 2022 को भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। यह इस प्रसिद्ध फिल्म समारोह का चौथा संस्करण है। इस अवसर पर चित्र भारती के प्रांत सह संयोजक दिनेश चाकणकर ने बताया कि चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल भोपाल 2022 में फिल्म निर्माताओं से दस विषयों पर फिल्में आमंत्रित की गई है ये विषय हैं। इस दौरान नेशनल फिल्म फेस्टिवल के पोस्टर का लोकार्पण भी किया किया गया। इस अवसर पर दीपक सचेती भी उपस्थित थे।
चाकणकर ने अक्टूबर माह में ग्वालियर में आयोजित चित्र भारती स्टेट फिल्म फेस्टिवल और स्वर साधक संगम में मीडिया की सकारात्मक पर आभार जताया। चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल का काउंटडाउन शुरू हो गया है, इस फिल्म महोत्सव के लिए पहलाज निहलानी, रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित आकाशादित्य लामा, सहित भारतीय सिनेमा जगत से कई समानित व्यक्तित्व के मंच पर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ आपका इंतजार कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









