मुख्य अभियंता (पीएचई) को कर्मचारियों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा

Dec 04 2021

ग्वालियर। मुख्य अभियंता स्वास्थ्य एवं तकनीकी पीएचई को कर्मचारियों की समस्या ओं को लेकर सातवें वेतनमान का एरियर भुगतान करने, सर्विस बुक की डुप्लीकेट काफी प्रदान पे स्लिप, एरियर की कापी आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नंदकिशोर गोस्वामी, बलवीरसिंह परमार, धनीराम कुशवाह, राजेंद्र सिंह, सीपी जैन, रामप्रकाश शर्मा, सत्यदेव शर्मा, बृजमोहन शर्मा, बृजमोहन सविता, महेश शर्मा, दया शंकर शर्मा, अमन शर्मा सहित कई कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।