मामा पर भानजे ने चलाई गोली,बचा तीनों आरोपी गिरफ्तार

Dec 04 2021

ग्वालियर। दो भांजों ने अपने ही मामा पर कट्टे से गोली चला दी। गोली मामा की आंख के ऊपर भोहे को छूते हुए निकल गई। जिसमें आंख के ऊपर चार टांके आए हैं। भांजे ने फिर कट्टा लोड किया तो मामा भाग गया। घटना शुक्रवार देर रात झांसी रोड ओफो की बगिया की है। हमले का कारण फरियादी का बहन को पीटने से रोकना है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर हमलावर भांजे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। उनका कट्टा भी बरामद कर लिया है। अब पूछताछ की जा रही है कि कट्टा कहां से लाए थे।
झांसी रोड के ओफो की बगिया निवासी खालिद खान पुत्र अजीब खान प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। उसके घर पर उसके बहनोई काले खान, भांजे सोहेल और साहिल आए थे। यह आए और खाना खाकर सो गए। जब उनसे बात करने के लिए खालिद की बहन अंजुम पहुंची तो वह विवाद करने लगे। विवाद होता देखकर खालिद बहनोई को समझाने आया तो बहनोई ने खालिद की मारपीट शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। जिस पर काले खान ने अपने बेटे सोहेल से गोली मारने को कहा। सोहेल ने कट्टा निकालकर खालिद पर गोली चला दी। पहली फायर मिस हो गया तो उसने दूसरा फायर ठोक दिया। गोली खालिद की आंख के पास भोहे को छूकर निककली। इसके बाद आरोपी फिर कट्टा लोड करने लगा। इस पर खालिद ने बाहर आकर शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी वहां से भाग गए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया है। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कट्टा भी बरामद कर लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
खालिद के परिवार ने बताया कि काले खान, सोहेल खान व उनके साथ आए दो अन्य नशे में धुत होकर आए थे। कहीं पार्टी के दौरान उनका झगड़ा हुआ था। इसलिए वह वहां से लड़ झगड़कर यहां पहुंचे थे। जब अंजुम उनसे बात करने आई तो विवाद करने लगे। यहीं से पूरा झगड़ा हुआ।
 एएसपी शहर ने राजेश डंडौतिया ने बताया कि विवाद के बाद भांजे ने मामा को गोली मारी है। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कट्टा बरामद कर लिया गया है।