पंचायती महादेव मंदिर पर अन्नकूट हुआ संपन्न

Dec 04 2021

ग्वालियर। हुजरातपुल स्थित पंचायती महादेव मंदिर पर अन्नकूट का आयोजन किया गया। इसमें करीब पांच हजार भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। आपको बता दें यहां भंडारा अमावस्या वाले दिन किया जाता है। पंचायती महादेव को खंडहर वाले बाबा के नाम से जाना जाता है, एवं भंडारे के साथ ही सुंदरकांड का आयोजन किया गया। एवं बाबा का सिंगार कर मंदिर को सजाया गया। इस कार्यक्रम में कुलदीप दुबे, लोकेश शर्मा, संजय खेमरिया, राहुल जैन, राकेश अतुल राठौर मौजूद रहे।