आसमान हुआ साफ, खिली धूप, तापमान में गिरावट
Dec 04 2021
ग्वालियर। आसमान साफ होने के कारण शनिवार की सुबह तीन दिनों बाद शहर में धूप खिली जिससे सर्दी से परेशान लोगों का मामूली राहत रही। धूप खिलने के कारण शहर के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की। आसमान साफ होने के कारण शहर का न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। 9.5 डिसे पर आ गया। जिससे रात में ठंड बढ़ गई। सुबह के समय कपकपी रही। तीन दिन से जो ठंड दिन में हो रही थी वैसी ठंड रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर से फिर से रात के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से शहर में चार दिन से बादल छाए हुए हैं। दो दिन तक बूंदाबांदी हुई। यह सिस्टम महाराष्ट्र तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गयाए लेकिन शुक्रवार=शनिवार की रात में इस सिस्टम का असह खत्म हो गया। सुबह से आसमान साफ हो गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









