मास्क वितरण कर मनाई डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती
Dec 04 2021
ग्वालियर। चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं कायस्थ विभूति, भारत रत्न से समानित डॉ राजेंद्र प्रसाद की 137 वी जयंती मास्क वितरण खाद्य वितरण कर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव ने बताया की भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं कायस्थ विभूति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 137 बी जयंती पर सभी कायस्थ बंधु मोती महल और बसंत विहार के बीच पडऩे वाले तिराहे पर इक_े हुए यह स्थान कायस्थ शिरोमणि डॉ राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति के लिए प्रस्तावित हुआ है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए श्याम श्रीवास्तव ने बताया की संस्था अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव विगत 3 वर्षों से इस प्रतिमा को लगाने के लिए प्रयासरत रहे उनके अथक प्रयासों से यह आयोजन इस स्थान पर करने का सौभाग्य सभी कायस्थ बंधुओं को प्राप्त हुआ। ग्वालियर पूर्व के पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुन्नालाल गोयल ने कहां कि यह प्रयास नूतन श्रीवास्तव की असीम ऊर्जा एवं कार्य के प्रति जुनूनी क्षमता के कारण ही संभव हुआ है। उन्होंने प्रस्तावित स्थान पर प्रतिभा जल्द से जल्द लगवाने का आश्वासन भी दिया एवं इसी के साथ पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने प्रतिमा लगने में होने वाले खर्चे के लिए 25000 रुपए भी देने का वादा किया। मुय अतिथि एवं संस्था अध्यक्ष ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव, बृजमोहन श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना, शशिकांत भटनागर, अमित सक्सेना, ज्ञान सक्सेना, अनुराग श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, संजू श्रीवास्तव, सौरभ सक्सेना, शिवा श्रीवास्तव, सुनील गौतम, अलका सक्सेना, दीपशिखा खरे, तृप्ति भटनागर, पंकज श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, शिवम माथुर, सहित एक सैकड़ा से अधिक पदाधिकारी मौजूद रहे। जंयती मनाने के पश्चात मुख्य अतिथि के साथ मिलकर सभी पदाधिकारीयों ने राहगीरों को मास्क बांटे। इसके उपरांत मानस भवन के आसपास मौजूद फुटपाथ पर रहने वालों को खादय साम्रगी का वितरण भी किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









