बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान प्रारंभ
Dec 04 2021
ग्वालियर। केंद्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी जन जागरण अभियान के प्रभारी विधायक पीसी शर्मा, विधायक प्रवीण पाठक, अजय जौहरी, जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, अवनीश भार्गव के नेतृत्व में ग्वालियर दक्षिण में माधवगंज से जन जागरण अभियान की शुरुआत हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओं के साथ की। जिसमें मोदी सरकार हटाओ देश बचाओ कांग्रेस लाओ देश बचाओ के नारे के साथ जनता का जनसमर्थन हमें मिला हम जनता के बहुत आभारी हैं।
सभी जनता से जिन्होंने हमें समर्थन दिया है वह अपने घर में बैठकर अपने बच्चों के साथ परिवार के साथ बैठकर इस बात पर विचार करें कि देश के अंदर जिस तरह से कमरतोड़ महंगाई मोदी सरकार द्वारा की जा रही है जिसमें सरसों का तेल, दाल, सब्जी, पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, एलपीजी, गैस नेचुरल गैस सभी के दाम बेतहाशा इस तरीके से बढ़ाए जा रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है भ्रष्टाचार के अखंड मैं डूबी सरकार के खिलाफ यह शंखनाद ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें जनता का संपूर्ण समर्थन मिला है और इसके लिए हम सभी जनता के हृदय से आभारी हैं।
इस जन जन जागरण अभियान में कांग्रेस के महेश मधुरिया, कैलाश चावला, संतोष शर्मा, इब्राहिम पठान, आनंद शर्मा, आनंद गौर, इब्राहिम पठान, महबूब चैन वाले, राजा राजपूत, अमर सिंह चौहान, आनंद, ज्योति, भगवानदास दयानी, श्रीराम सविता, रुचि ठाकुर, ठाकुर सुधीर त्रिपाठी शंकर, रईस खान, राजा राजपूत ने सहयोग किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









