कड़ाके की सर्दी लोगों को कर रही परेशान

Dec 03 2021

ग्वालियर। शुक्रवार को सुबह सर्द हवाओं से लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास हो रहा है। अब मार्निंग वाक पर जाने वालों की संख्या भी कम होने लगी है। वह तो गनीमत थी कि सुबह आठ बजे से सूर्य देवता प्रकट हुए लेकिन सर्दीली हवा चलने से लोगों को धूप राहत नहीं दिला पाई। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह महाराष्ट्र में भी सक्रिय है। इस सिस्टम का असर ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर है।
इस कारण दो दिन से बादल छाए हुए हैं। बूंदाबांदी का दौर चल रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गो को हो रही है। वहीं दिल के मरीज भी अब घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।