स्कूल बसों पर कार्रवाई का दिखा असर, फिटनेस के लिए पहुंचने लगीं, 84 सर्टिफिकेट जारी
Dec 03 2021
ग्वालियर। स्कूल बसों पर हो रही कार्रवाई रंग ला रही है। बसें फिटनेस के लिए परिवहन कार्यालय पहुंचने लगी हैं। उनके चालक परमिट के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर रहे हैं। कंपू परिवहन कार्यालय में हर दिन आठ से 10 बसें फिटनेस कराने लाई जा रही हैं। अब तक 84 बसों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी हो चुका है। कोविड-19 के संक्रमण के चलते 18 महीने से स्कूल बंद थे। इससे बसों का संचालन बंद था। संक्रमण कम होने से सरकार ने स्कूलों को खोलने की अनुमति दी। धीरे-धीरे स्कूलों का खुलना शुरू हो गया। बसों का संचालन भी शुरू हो गया। 18 महीने से बसें खड़ी होने से उनकी फिटनेस नहीं कराई थी। आरटीओ ने स्कूल बसों को नोटिस भी दिए, लेकिन स्कूल संचालकों ने गंभीरता से नहीं लिया। स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संचालकों ने जब्ती व जुर्माने के डर से बसों को फिटनेस कराना शुरू कर दिया है। 14 बसों ने अपने परमिट रिन्युअल कराए हैं। स्कूल बस पर प्रति सीट एक रुपये टैक्स लगता है। शहर में 650 स्कूल बसें रजिस्टर्ड हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









