मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2021 में - ग्वालियर की डॉ. अपेक्षा सिंह ने वेरोरस का खिताब जीता

Dec 03 2021

ग्वालियर। श्रीमती मंजू सिंह (बीईओ शिक्षा विभाग ग्वालियर) एवम आरबीएस कुशवाह की सुपुत्री ने गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय से डॉक्टर की डिग्री हासिल करने के बाद डॉ. अपेक्षा सिंह ने गत दिवस दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन 2021 में भाग लेकर वेरोरस का खिताब जीता और साथी रियल सुपर वुमन खिताब भी अपने नाम कर ग्वालियर शहर को गौरवान्तित किया। डॉ. अपेक्षा सिंह वर्तमान में बीएसएफ पश्चिम बंगाल में असिस्टेंट कमांडर के पद पर कार्यरत हैं।