जनसमस्याओं को लेकर विधायक डॉ.सिकरवार ने आयुक्त कान्याल के साथ बेठक की

Dec 02 2021

ग्वालियर। विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने गुरुवार को पूर्व विधानसभा क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइट्स, सड़कों और अन्य विकास कार्यों को लेकर नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल सहित अन्य निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त श्री कान्याल ने जल्द ही समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया है।
विधायक डॉ.सिकरवार ने कहा है कि पूर्व विधानसभा में स्ट्रीट लाइट की हालत खस्ता है, कई बार संबंधित अधिकारियों को अबगत कराए जाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। गली, मोहल्लों में अंधेरा बना रहने के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवर लाइने भरी पड़ी हैं। तमाम जगह हालत बहुत ज्यादा खराब हैं। उन्होंने आयुक्त को बताया कि सड़कों के निर्माण कार्य में भी ढिलाई वरती जा रही है। सड़कें ठीक न होने से जनता परेशान है। मेरा आपसे आग्रह है कि जितनी समस्याएं मैनें आपके समक्ष रखी हैं, उनका निराकरण तत्परता से कराया जाए। जिससे आम जनता राहत महसूस कर सके। बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, चतुर्भुज धनोलिया एवं अवधेश कौरव आदि मौजूद रहे।