निर्माणाधीन मकान पर बदमाशों ने हथगोले फैंके, बीडीएस टीम ने किया निष्क्रीय
Dec 02 2021
ग्वालियर। गिरवाई पर स्थित बाबा की पहाड़ी पर मनोज कुशवाह के निर्माणाधीन मकान की छत पर दो हथगोले पड़े मिले। हथगोले देखकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची। बीडीएस टीम ने दोनों हथगोलों को डिफ्यूज किया। फरियादी का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। गिरवाई थाना पुलिस ने हथगोले फेंकने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
गिरवाई पर बाबा की पहाड़ी निवासी मनोज कुशवाह का भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। मनोज घर के पास ही किराये के मकान में रहता है। आज सुबह निर्माणाधीन मकान में तराई करने के लिए गया। मकान पर छत पर दो हथगोले पड़े देखकर वह डर गया। उसने पड़ोसी भी बुला लिए। छत पर हथगोले पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि छत पर दो हथ गोले पड़े थे। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर हथगोलो की पड़ताल के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला लिया। टीम ने दोनों हथगोलो को डिफ्यूज कर दिया। बीडीएस टीम ने बताया कि यह हथगोले किसी ने खदानों से जुड़े व्यक्ति के लिए बनाए हैं। हथगोले बनाने में खदानों में विस्फोट करने वाली सामग्री का उपयोग किया गया है। यह हथगोले काफी शक्तिशाली हैं। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। मकान निर्माणाधीन होने के कारण चारों तरफ से खुला है और चौकीदार की भी व्यवस्था नहीं है। गिरवाई थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस पड़ताल कर हथगोले बनाने वालों की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी गिरवाई रघुवीर मीणा ने बताया कि दो हथगोले मिले हैं, जिन्हें डिफ्यूज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच में लगी है, जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









