नुक्कड़ नाटक कर महिलाओ को सुरक्षित गर्भपात पर जागरूक किया

Dec 02 2021

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर ब्रांच एबं गोग्स द्वारा सुरक्षित गर्भपात विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रुप में गोग्स की सचिव एबं एफपीएआई की कार्यकारिणी सदस्य डॉ वीणा प्रधान उपस्तिथि थी। उन्होने अपने उधवोदान में सभी को महिलाओं को महिला स्वस्थ पर जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ कुसुम सिंघल ने की उन्होने सभी को सुरक्षित एबं असुरक्षित गर्भपात में अंतर बताये। कार्यक्रम में विशेष अतिथि संस्था के कार्यक्रम अधिकारी अच्छेद्र सिंह कुशवाह उपस्थित थे। उन्होने अपने उधवोदन में सभी सामान्य विमारियों से बचाव पर जानकारी दी।
नुक्कड़ नाटक का संचालन संस्था के कार्यकारनी सदस्य अंकित प्रजापति ने किया। साथ ही उनकी टीम  ने मिलकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया एबं सभी को सुरक्षित गर्भपात के कानूनी पक्ष एबं अन्य विषयो  पर जानकारी दी नाटक के जरिये के माध्यम से 200 महिलोयों को जागरूक किया गया।