विधायक ने वीर सावरकर प्रतिमा स्थल का किया लोकार्पण

Dec 02 2021

ग्वालियर। गत तीन वर्ष से बंद वीर सावरकर प्रतिमा स्थल को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने नारियल फोड़ कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने की।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि वीर सावरकर की बंद प्रतिमा स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुयमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ग्वालियर से दो केंद्रीय मंत्री दो प्रदेश मंत्री, क्षेत्रीय सांसद सहित ग्वालियर प्रवास के दौरान आरएसएस के राष्ट्रीय प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने बार-बार हिन्दू महासभा के आन्दोलन करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया।
आज बहुत ही हर्ष का अनुभव हो रहा है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार लोकार्पण करने पधारे। ये युवा पीढ़ी को प्रेरणा दायक होगा।
इस अवसर पर हिन्दू महासभा के डॉ जयवीर भारद्वाज, विनोद जोशी, हरिदास अग्रवाल, पवन गुप्ता, मनोज जाटव, लोकेश शर्मा, बंटि गुर्जर, महेश गुजराती, मोहन सिंह बघेल, पवन माहोर, आर्चना चौहान, रामकिशन राठौर, रामनिवास गुर्जर, सुरेंद्र राठौर, कुलदीप दुबे, आदित्य शर्मा, संजय खेमरिया, आकाश पाल, सूरज शाक्य, रिंकू कुशवाह, भारत कुशवाहा, पवन जाटव, सुंदर जाटव, हिमांशु चौहान, काली गुजराती, हेमंत गुजराती, आदित्य शर्मा, दीपक शाक्य, बंटी बाथम, मनु कुशवाहा, सतीश कुशवाह, मिलन शर्मा, ललित मोहन ने विधायक एवं पूर्व पार्षद अवधेश कौरव का माल्यार्पण कर स्वागत किया।