बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, कोहरा बढ़ रहा

Dec 02 2021

 ग्वालियर। गुरुवार को सुबह से काली घटाएं छाई हुई हैं। इधर कोहरा भी सड़कों पर देखने को मिला। हल्की बूंदाबांदी होने से सुबह से कपकपी बढ़ गई है। बादल छाने की वजह से धूप नहीं निकली। इससे दिन के तापमान में गिरावट आई। दिन में कंपकपी रही। 3 दिसंबर से यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और बारिश थम जाएगी, लेकिन कोहरा व बादल होने से दिन में ठंड रहेगी। इधर सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हो रही है। हाइवे पर कोहरा होने से लोग आराम से वाहन चला रहे हैं। अगले 24 घंटे में जिले में बारिश के आसार हैं। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का बन रहा है। साथ ही जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजरने वाला है। इससे शहर सहित अंचल का मौसम बदला हुआ है। बादल छाए हुए हैं। बादलों से दिन में ठंड बढ़ गई है।