ईकॉमर्स भविष्य का बाजार इसलिए जीवन में समय के साथ बदलाव जरूरी-प्रवीण खंडेलवाल

Dec 02 2021

ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार सफरनामा में इस बार मुख्य वक्ता के रूप में नईदिल्ली से कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल उपस्थित रहे। युवाओं से बात करते हुए वक्ता ने कहा देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को अपने अंदर उद्यमी सोच को लाना होगा जिससे ज्यादा बिजनेस लगेगें तो देश में रोजगार बढ़ेगा। श्री खंडेलवाल ने कहा कि कैश का इस्तेमाल कम होने और डिजिटल पेमेंट बढऩे से हमारा देश एक मजबूत अर्थव्यवस्था की तरफ तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर साल नोट छापने के लिए लगभग 30 हजार करोड़ रुपए खर्च करती है ईकॉमर्स भविष्य का बाजार है आने वाला भविष्य टैक्नोलॉजी का होगा इसलिए जीवन में समय के साथ बदलाव जरूरी है संचालन मानसी चौहान तथा आभार आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर हिमांशु अग्रवाल, सोम्या तौमर, जयेश श्रीवास्तव, सुमित शर्मा, प्रज्ञा श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, पवन बाथम सहित गुरूकुल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।