स्वतंत्रता संग्राम सैनानी संतोष जैन के निधन पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Dec 01 2021

ग्वालियर। मुरैना के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संतोष जैन का निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह का पूरे राजकीय समान के साथ लक्ष्मीगंज स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। श्री जैन श्रृद्धा अपार्टमेंट खेड़ापति में निवासरत थे। निधन की सूचना पर उनके आवास पर अपर कलेटर एचबी शर्मा, एडीशनल एसपी सतेन्द्र सिंह तोमर ने पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. संतोष जैन की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उनके परिजनों को राज्य शासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया।