किले से गिरी युवती,हालत गंभीर

Dec 01 2021

ग्वालियर। बुधवार को किला स्थित तलहटी से एक लड़की नीचे गिर गई। उसे गिरता देख आसपास के लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। घटना बुधवार दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। गिरने की सूचना तत्कानल एफआरबी को दी गई। तलहटी से गिरने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। गुजरी महल की पार्किंग में कार्ररत एक युवक ने यह जानकारी में बताया है कि लड़की किसी युवक के साथ आई थी। इस दौरान उसका युवक से भी विवाद हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची है और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है।