बाजारों में सहालग की भीड़, न मास्क नजर आ रहा न सोशल डिस्टेंस
Dec 01 2021
ग्वालियर। कोरोना का नया रूप ओमिक्रॉन से दुनिया भर में फिर से दहशत फैल गई है, लेकिन ग्वालियर शहर के बाजारों में इस समय सहालग की भीड़ है। भीड़ में न तो मास्क नजर आ रहे हैं न ही सोशल डिस्टेंस। लोग कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन से अनजान है, लेकिन बाजारों में यह लापरवाही कहीं महंगी न पड़ जाए। पुलिस और प्रशासन भी अभी सख्ती करते नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों की पोल खुल गई है। अभी तक जेएएच में 1000 हजार बिस्तर का अस्पताल, पीडियाट्रिक आईसीयू भी तैयार नहीं हुए हैं। जेएएच के पीडियाट्रिक में 56 बेड कर दिए गए हैं, लेकिन वहां डेंगू के मरीज भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से नहीं निपट पा रहा है ऐसे में तीसरी लहर आ गई तो हालात क्या होंगे आप खुद समझ सकते हैं। यही कारण है कि कलेक्टर ग्वालियर शहर के लोगों से अपील करते नजर आ रहे हैं।
बाजारों में फिर से चलेगा रोकोटोको अभियान
ओमिक्रॉन वैरियंट ने दुनिया को एक बार फिर दहशत में ला दिया है। पर इस समय सहालग है। शादी की खरीदारी करने वालों की भीड़ बाजारों में है। ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा बाजारों में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के घूमने वाले लोग हैं। पर अब प्रशासन ने फिर से बाजारों और शहर के सार्वजनिक स्थानों पर रोकोटोको अभियान चलाने का निर्णय लिया है। एक दो दिन में यह अभियान शुरू हो जाएगा। जिसके बाद बिना मास्क के पकड़े गए लोगों के चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही शादी समारोह में भी पुलिस और प्रशासन की निगरानी बढ़ती जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









